फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लिखा पाक को लैटर- आतंकी अबु दुजाना का शव ले जाओ

Wed, 02 Aug 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
अबु दुजाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान हाईकमीशन से कहा है कि वे आतंकी अबु दुजाना की बॉडी ले जाएं। बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबु दुजाना समेत दो आतंकियों को मंगलवार को एनकाउंटर में मार गिराया। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान हाई कमीशन से अबु दुजाना की बॉडी ले जाने की बात कही है। अबु दुजाना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगिट-बालटिस्तान का निवासी था। 

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब अधिकारियों ने पाकिस्तान हाई कमीशन को इस प्रकार किसी आतंकी की बॉडी ले जाने के लिए बोला है। 

मुनीर खान ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान हाई कमीशन बॉडी नहीं ले जाता है तो हम उसे विधिपूर्वक दफनाएंगे। साथ ही कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अबु दुजाना के परिवारवाले उसे आखिरी बार देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें