फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय: दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी, यहां कर सकते हैं भारतीय चिंतन और शैव दर्शन की पढ़ाई

Tue, 09 Nov 2021 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातक एकीकृत और परास्नातक सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा और डिग्री कार्यक्रम के लिए दाखिले चल रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी हो गई है। पहली मेरिट सूची नाम आने पर कुल 100 विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल किया है। पहली दो मेरिट सूची सामान्य वर्ग की जारी की गई हैं। 9 अक्तूबर को अन्य वर्गों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। उसके बाद रिक्त सीटों के बारे में प्रवेश समिति बैठक करेगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह और प्रवेश समिति के सदस्य प्रो. सूरम सिंह ने बताया कि अभी तक सामान्य वर्ग की सूची जारी की गई है। छात्रों को समय-समय पर ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से प्रवेश लेने संबंधी सूचना दी जा रही है। मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय की साइट देखते रहने को कहा गया है। साइट पर लगातार सूचना अपलोड की जा  रही है। 20 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन

भारतीय लिपि, भारतीय चिंतन और शैव दर्शन में भी है कोर्स

तुलनात्मक धर्म और सभ्यता अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि अध्ययन केंद्र में परास्नातक के अलावा भारतीय लिपि, भारतीय चिंतन रहस्यवाद और शैव दर्शन में भी सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा करवाया जा रहा है। प्रवेश लेने के लिए लिखित परीक्षा का मेरिट अनिवार्य है। अधिकांश छात्रों ने छात्रावास की सुविधा उपलब्ध न होने की वजह से लिखित परीक्षा नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: महबूबा ने कहा- चरम पर है भ्रष्टाचार, टीआरएफ का आतंकी हाफिज गिरफ्तार    

अध्ययन केंद्र ने विभागीय स्तर पर छात्रों को बिना लिखित परीक्षा के प्रवेश देने का विश्वविद्यालय से अनुरोध किया है। डॉ. अजय ने बताया कि देश-विदेश के छात्र तुलनात्मक धर्म और अध्ययन केंद्र में पढ़ाई करते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से पढ़ाई करवाने का प्रावधान रखा गया है। अब धार्मिक ज्ञान की पढ़ाई करने में छात्रों को आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें