फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: 24 मई से पहले जमा कराएं ऑनलाइन असाइनमेंट, कश्मीर विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी की मेरिट सूची

Mon, 10 May 2021 05:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दूरस्थ शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करवाने की तिथि जारी की है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय ने अंग्रेजी विभाग के पहले सत्र के छात्रों के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करवाने की तिथि जारी की है। शैक्षिक सत्र 2020-21 के छात्रों को 10 से 24 मई तक अपने असाइनमेंट ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। छात्रों को पहले अपना एनरोलमेंट नंबर अपलोड करना होगा। उसके बाद प्रत्येक पन्ने पर स्वा हस्ताक्षर करके अपने नाम समेत अलग अलग विषयों की पीडीएफ  बनाकर भेजनी होगी।

विज्ञापन


विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि छात्रों को लांग अन्सर का उतर  500 शब्दों में और शार्ट का उतर 250 शब्दों में देना होगा। अगर नाम, एनरोलमेंट, कोर्स इत्यादि की गलती हुई तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ में मोबाइल फोन नंबर और पता लिखना भी जरूरी बताया गया है।


उधर, कश्मीर विश्वविद्यालय ने यूजी के सभी स्ट्रीम्स में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी की है। अधिसूचना में बताया गया है कि मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों को 29 मई तक अपने अनिवार्य दस्तावेजों सहित एडमिशन फीस जमा करवानी होगी। अगर किसी कारण अभ्यर्थी अपने दस्तावेज और एडमिशन फीस जमा नहीं करवा पाए तो विश्वविद्यालय एडमिशन रद्द कर देगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर 2004 से पहले आतंकियों का गढ़ था यह इलाका, नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की साजिश
यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया के मरीज ध्यान दें: संक्रमण से बचने के लिए करें ये काम, इन नियमों की अनदेखी न करें

विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग के छात्रों की परीक्षा ऑनलाइन

शैक्षणिक सत्र 2012 और 2015 के छात्रों की परीक्षा संबंधी कश्मीर विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी की है। इसमें बीबी हलीमा संस्थान और जीएमसी श्रीनगर के बीएससी नर्सिंग के चतुर्थ बेंच 2015 के रेगुलर और 2012 के बैकलाग छात्र हैं। इन छात्रों की परीक्षा ऑनलाइन मोड से करवाई जा रही है। कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग की परीक्षा का आयोजन 21 मई को 12 बजे किया जाएगा। मैनेजमेंट अप नर्सिंग सर्विस एजूकेशन की परीक्षा 24 मई को होगी।

रोजगार मेले में एसएमवीडीयू के 14 छात्रों का चयन
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में एचसीएल टेक्नोलॉजी और एरिकेशन की ओर से प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें एम टेक के दो, बीटेक के 12 विद्यार्थियों को रोजगार मिला। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर आरके ने छात्रों को बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें