जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के लाइफलॉंग लर्निंग विभाग की तरफ से विभिन्न कोर्सों में आवेदन तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इन कोर्सों में दाखिले के लिए उम्मीदवार 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल विभाग 10 कोर्स शुरू कर रहा है। इन सभी कोर्सों की अवधि तीन महीने की है। कोर्स को न्यूनतम 15 विद्यार्थी होने पर ही शुरू किया जाएगा। इन कोर्सों में 120 रुपये फीस देकर उम्मीदवार खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं।
| कोर्स | फीस | योग्यता |
| स्पोकन इंग्लिश | 2400 | स्नातक |
| बेसिक कोर्स इन उर्दू | 1200 | बारहवीं |
| एडवांस कोर्स इन उर्दू | 1200 | बारहवीं और उर्दू का बेसिक |
| बेसिक कोर्स इन फ्रेंच | 1200 | बारहवीं |
| एडवांस कोर्स इन फ्रेंच | 1200 | बारहवीं और फ्रेंच का बेसिक |
| बेसिक कोर्स इन जर्नलिज्म | 2400 | स्नातक |
| बेसिक कोर्स इन कंप्यूटर | 1200 | बारहवीं |
| बेसिक कोर्स इन जर्मन | 1200 | बारहवीं |
| बेसिक कोर्स इन शार्ट हैंड | 1200 | बारहवीं |
| बेसिक कोर्स इन आर्ट एंड क्राफ्ट | 1200 | बारहवीं |