बैठक में मौजूद महबूबा मुफ्ती और डिप्टी सीएम
- फोटो : Amar Ujala
राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी देने के लिए 28 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। फिलहाल, बैठक की अधिकृत सूचना जारी नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि अभिभाषण में राज्य सरकार के कार्यों, उपलब्धियों की झलक होगी।
पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयासों का भी उल्लेख होगा। बैठक में केपीएस कैडर रिव्यू करने समेत कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। बजट सत्र के लिए 59 विधायकों की ओर से विधानसभा सचिवालय को प्रश्न दिए गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने बताया कि विधायकों की ओर से मिले प्रश्नों को संबंधित विभागों को जवाब के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही बिल तथा प्रस्तावों का परीक्षण चल रहा है। इसमें कुछ वक्त लग सकता है। सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अब तक 850 प्रश्न संबंधित विभागों को जवाब के लिए भेजे जा चुके हैं। कुछ अन्य प्रश्नों के उर्दू रूपांतरण का काम चल रहा है।