फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा : भूमि पूजन के साथ भोले बाबा के भक्तों का पहला जत्था रवाना, प्रशासन ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 18 Aug 2023 07:03 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

10 दिवसीय यात्रा से पहले पूरे पुंछ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भूमि पूजन कल पारंपरिक तरीके से किया गया और आज सवेरे तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया। 
विज्ञापन
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू... - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि पूजन के साथ भोले बाबा के भक्तों का पहला जत्था बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो गया है। प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को जम्मू से रवाना किया। यात्रा के दौराम सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है। 

विज्ञापन



यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षाबलों ने मार्ग पर पड़ते गुरसाई गांव सहित एक दर्जन गांवों में तलाशी अभियान चलाया है। सप्ताह में यह दूसरा तलाशी अभियान था। बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ बसे गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुंछ जिले में अधिकारियों ने बताया कि 10 दिवसीय यात्रा से पहले पूरे पुंछ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

कल यह दल पुंछ की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में भगवान शिव को समर्पित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचेगा। बता दें कि यह मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


यह यात्रा छड़ी मुबारक (पवित्र गदा) के आगमन के साथ ही समाप्त होती है। दशनामी अखाड़ा पुंछ का यह तीर्थस्थल पुल्सता नदी के किनारे है। यह नदी पवित्र मानी जाती है और श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने से पहले इसमें स्नान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें