रविवार को अबोहर और अमृतसर होते हुए 824 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू पहुंची। सोमवार को बीएसएफ के महानिरीक्षक डीके बूरा ने हरगोबिंद भटनागर स्टेडियम में हरी झंडी दिखाने के बाद रैली को पंजाब के बीएसएफ खारकान कैंप के लिए रवाना किया।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दिव्यांग योद्धाओं की वीर प्रहरी मोटरसाइकिल रैली सोमवार को जम्मू पहुंची। इसे यहां से अगले गतंव्य के लिए रवाना किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सात अप्रैल को दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
रविवार को अबोहर और अमृतसर होते हुए 824 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू पहुंची। सोमवार को बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू फ्रंटियर) डीके बूरा ने हरगोबिंद भटनागर स्टेडियम में हरी झंडी दिखाने के बाद रैली को पंजाब के बीएसएफ खारकान कैंप के लिए रवाना किया।
उन्होंने कहा कि यह साहसिक पहल सभी अन्य दिव्यांगों को अपने जीवन को नया अर्थ देने की प्रेरणा देगी। बाइक चालकों में वे योद्धा भी हैं जो ड्यूटी के दौरान घायल हुए। बीएसएफ जम्मू-कश्मीर फ्रंटियर के करीब 30 ‘दिव्यांग योद्धाओं’ ने मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व कर रहे कमांडेंट सुरिंदर सिंह के साथ संवाद किया।