सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को जम्मू के अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध घुसपैठिए को पकड़ा है। यह सेक्टर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) क्षेत्र के समीप पड़ता है। भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश के दौरान संदिग्ध को बीएसएफ के जवानों ने घर-दबोचा। साथ ही बीएसएफ ने संदिग्ध को जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि आतंकियों का प्लान ‘ए’ (अनुच्छेद 370, 35 ए) है, प्लान ‘बी’ (बार्डर) और प्लान ‘सी’ (कम्युनल क्लैश) बना हुआ है। प्लान ‘ए’ के चलते आतंकी कश्मीर में बड़े स्तर पर खून खराबा कराना चाहते हैं, जो कामयाब नहीं हुआ। प्लान ‘बी’ के तहत आतंकी बार्डर से घुसपैठ कर हमला करना चाहते हैं, जिसमें वो कामयाब नहीं हो रहे। अब आतंकी प्लान ‘सी’ पर जोर दे रहे हैं।
इसके तहत वो नवरात्र में किसी धार्मिक स्थान पर हमला करके कम्युनल क्लैश कराना चाहते हैं। जिस तरह से लगातार जम्मू में हमलों के इनपुट मिल रहे हैं। आतंकी किसी धार्मिक स्थल पर हमला करके सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश में हैं।