सीमा सुरक्षा बल ने एक संदिग्ध को अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से पकड़ा है। यह शख्स भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बीएसफ ने उसे हिरासत में ले लिया। इस शख्स को अखनूर सेक्टर से पकड़ा गया है। संदिग्ध को बीएसएफ ने जांच के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंप दिया है।