फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड में जम्मू-कश्मीर के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आईआईटी समेत अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के नतीजों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कठुआ के लोहिताश ने राष्ट्रीय स्तर पर 540वां रैंक हासिल किया है। इसी तरह आरक्षित वर्ग में जम्मू के दानिश महमूद और लड़कियों में सांबा की पूजा महाजन ने लोहा मनवाया है। दानिश की ऑल इंडिया रैंकिंग 4279 और पूजा महाजन ने 1326वां रैंक हासिल की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के घर में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से सपना हुआ सच
540वां रैंक हासिल करने वाले लोहिताश ने बताया कि परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। आईआईटी में प्रवेश का सपना पूरा होने जा रहा है। सफलता के लिए जुनून होना जरूरी है। कठुआ के नन्नन निवासी लोहिताश के पिता लोक निर्माण विभाग में सेवारत हैं।
कोचिंग से मिली काफी मदद
प्रदेश में लड़कियों में टॉप करने वाली पूजा महाजन ने कहा कि जेईई एडवांस्ड के लिए 2019 से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कोचिंग भी काम आई। संस्थान में शिक्षकों ने पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई, जिससे परीक्षा पास करना आसान हो गया। आईआईटी दिल्ली में दाखिला लेना सपना हैं। सांबा निवासी पूजा के पिता कारोबारी हैं।
विज्ञापन

10वीं से ही देखा था सपना
आरक्षित श्रेणी में प्रदेश में टॉपर रहे दानिश महमूद भठिंडी (जम्मू) के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में दसवीं कक्षा में थे, तभी से आईआईटी में प्रवेश करने का लक्ष्य बना लिया था। कोरोना काल की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन कोचिंग संस्थान की मदद से परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन संभव हो गया। दानिश के पिता जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसएसपी हैं।
11वीं से शुरू कर दी थी तैयारी
राष्ट्रीय स्तर पर 710वीं रैंक लेने वाले आरिश टिक्कू बोहड़ी, तालाब तिल्लो में रहते हैं। पिता जीजीएम साइंस कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। आरिश ने कहा कि 11वीं कक्षा में जेईई एडवांस्ड की तैयारी शुरू कर दी थी। अब यह सपना पूरा हो रहा है। अभिभावकों और कोचिंग संस्थान के शिक्षकों की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें