फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मीटिंग न होने से दहशत में सरहद के किसान

Tue, 29 Jul 2014 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक हफ्ते से क्षेत्र की सीमा पर भले ही शांति हो, लेकिन अब भी दोनों तरफ के किसान दहशत में हैं। वे डरे-सहमें खेतीबाड़ी के काम में जुटे हैं।
विज्ञापन


इसका कारण है अभी तक फ्लैग मीटिंग का न होना। इस बीच दोनों तरफ के किसानों ने करीब साठ प्रतिशत धान की रोपाई पूरी कर ली है।

सीमांत क्षेत्र के किसान बाबू राम, ओम प्रकाश, प्रयाग चंद, चरण दास, मेला राम का कहना है कि भले ही इस समय हम साठ प्रतिशत धान रोपाई का कार्य पूरा कर चुके हैं, लेकिन अब भी सभी सहमें हैं कि न जाने सीमा पार से कब फायरिंग शुरू हो जाए।
विज्ञापन


गोलाबारी के बाद अब तक फ्लैग मीटिंग नहीं हुई है। इससे खतरा अभी भी बरकरार है।किसानों का कहना है कि दोनों तरफ इस समय धान रोपाई का काम चल रहा है।

किसान जनक सिंह कहते हैं कि करीब पांच दशक पहले धान रोपाई के समय उनका बैल भी हमारे खेतों में जोताई के दौरान आ जाता था। दोनों ओर के किसानों में कोई गिला शिकवा नहीं होता था।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों की मानें तो गोलाबारी से पहले उस ओर के किसान करीब चालीस प्रतिशत धान रोपाई कर चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें