फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत, बजरी, पत्थर के वसूले जा रहे मनमाने दाम

विज्ञापन
भांवला में हुए ब्लॉक दिवस के मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। क्षेत्र के लोगों को अपना घर बनाना काफी महंगा साबित हो रहा है। सरकार और जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी लोगों से रेत, बजरी और पत्थर के मनमाने दाम वसूले जा रहे है। खनन माफिया की मनमानी के चलते लोगों को काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

सब कुछ जानते हुए भी विभाग किसी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बुधवार को ब्लॉक पौनी के भांबला में हुए ब्लॉक दिवस के मौके पर स्थानीय निवासियों ने जिला खनन विभाग की जमकर खिंचाई कर समस्याओं को हल करने को कहा। ब्लॉक दिवस के दौरान वसूले जा रहे मनमाने किराए पर भी अंकुश लगाने की मांग हुई।
सरपंच अनिल शर्मा ने भांबला में खेल का मैदान बनाने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभा को बाहर निकाला जा सके। इसके अलावा उन्होंने भांबला बाजार में सोलर लाइट लगाने की मांग रखी। उपायुक्त चरणदीप सिंह ने लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अपनी जमीन, अपनी निगरानी के बारे में बताया। मौके पर चार पंचायतों के सरपंचों को कृषि विभाग की लाई किट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें