फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत: राजोरी में पुलिस थाने के पास दो धमाके, कई मकानों के शीशे टूटे, वाहनों की आवाजाही रोकी गई 

Sat, 26 Mar 2022 10:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजाेरी

सार

थाने के पास धमाके के सूचना के बाद पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जांच अधिकारियों को किसी भी प्रकार की जानी नुकसान की सूचना नहीं
मिली। 
विज्ञापन
rajori blast - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कंडी पुलिस थाने के पास शनिवार शाम करीब आठ बजे दो धमाकों से सनसनी फैल गई। लिंक रोड में दो मिनट के अंतराल में दो जोरदार धमाकों से कई मकानों के शीशे टूट गए। आसपास खड़े कुछ चश्मदीदों ने बताया कि पहला धमाका कम आवाज का था, लेकिन दूसरा इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक मकान हिल गए।

विज्ञापन


हालांकि इन धमाकों से किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। एहतियातन लिंक रोड पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। पुलिस व सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। देर रात तक धमाकों की जांच जारी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमाके किस चीज से हुए हैं। धमाके आईईडी या किसी अन्य वजह से हुए हैं, इसकी जांच जारी है। 

संदिग्ध वस्तु की सूचना को हल्के में लिया

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को पहले ही कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि उक्त स्थान पर लिफाफे में कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी है, लेकिन पुलिस ने सूचना को हल्के में लिया। त्वरित छानबीन न होने पर उसी जगह पर धमाके हुए, जहां पर संदिग्ध वस्तु की सूचना दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें