फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनावः भाजपा ने झोंकी ताकत, खन्ना बोले- यह चुनाव खोलेगा विकास के द्वार

Mon, 21 Oct 2019 02:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

बीडीसी चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में भाजपा ने ताकत झोंक दी है। भाजपा ने रविवार को चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा समेत कई नेताओं को उतारा।

विज्ञापन


खन्ना ने सांबा, कठुआ और घगवाल में चुनावी बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए बीडीसी चुनाव काफी अहम है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछले सात दशकों तक यहां के लोगों को बीडीसी चुनाव से अलग रखा और विकास की गति को मंद बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीडीसी चुनाव करवाकर यहां के लोगों को विकास का एक और तोहफा दिया है। कुछ पार्टियां देश के अलावा जम्मू कश्मीर के हितों के भी खिलाफ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को खारिज कर दिया है। इन दलों के पास जन समर्थन नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, नेकां, पीडीपी ने केवल अपने परिवारों का ही विकास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें