भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने मुख्यमंत्री दो पत्र लिखकर सीमांत ग्रामीणों को पर्याप्त अनुदान सहायता देने और जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास में तेजी लाने पर जोर दिया है। सांसद ने मांग की है कि गोलाबारी से मरने वालों के परिवार को आतंकवाद संबंधित घटना में मौत के सामान अनुदान सहायता प्रदान करें।
ऐसा ही घायल लोगों के साथ भी हो। उन्होंने सीमांत इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पांच से दस मरला जमीन देने की मांग भी की। वहीं सीमांत इलाकों के लिए युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने पर भी जोर दिया है। उन्होंने मवेशी की मौत पर भी पर्याप्त अनुदान सहायता की जरूरी जताई। साथ ही वर्तमान में दी जा रही मदद को नाकाफी बताया।
वहीं, दूसरे पत्र में सांसद ने रियासत के सभी बाढ़ प्रभावितों के साथ राहत और पुनर्वास कार्र्य में सामान व्यवहार करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन बेवसाइट पर डाले जाने की मांग भी की है, ताकि लोग इसे देख सकें। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शी तरीके से लोगों को राहत मिल पाएगी।