फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत और निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता, लोगों से करें संपर्क: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना

Thu, 06 Sep 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रविंद्र रैना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में निकाय और पंचायत चुनाव के लिए माहौल बनाने में जुटी भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं को लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियां बताने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। रैना ने कहा कि पार्टी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयार है और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। ग्रामीण इकाई के जिला अध्यक्ष ओमी खजूरिया ने कहा कि वह पूरी ऊर्जा के साथ जन संपर्क में जुट जाएं और चुनाव में जीत के लिए माहौल को तैयार करें। 

संगठनात्मक मामलों के अलावा शहरी स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव के लिए नगरोटा, डंसाल और मथवार मंडल में चल रही गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेता एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य नंद किशोर शर्मा के अलावा मंडल प्रधान हेम राज वर्मा, सतीश शर्मा, नील कंठ शर्मा, अनिल शर्मा, तारा चंद, उत्तम चंद व अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें