फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झिड़ी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, बच्चों समेत छह जख्मी

Fri, 14 Nov 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार विश्राम अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टरमौके पर पहुंची प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिश्नाह। झिड़ी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार वीरवार को अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। इसमें एक बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें तीन माह की गर्भवती महिला भी शामिल है। उसकी टांग में फ्रैक्चर आया है। हादसे में घायल लोगों को तुरंत उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचा गया। यहां से उन्हें जीएमसी जम्मू रैफर कर दिया है। हादसे में सभी श्रद्धालुओं की जान बच गई है।
हादसा भयावह होने के बावजूद श्रद्धालुओं का बचाव हो गया। घायलों की पहचान हरमंजीत सिंह, रणजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, डॉ. राजविंदर कौर, हशमीत सिंह और अमनजोत सिंह सभी निवासी सुल्तान पिंड सॉफ्टी रोड अमृतसर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सभी लोग झिड़ी मेला देखकर घर लौट रहे थे। कार बिश्नाह रिंग रोड के आगे पहुंची ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद कार पोल से टकराने के बाद पलटे खाती हुई खेतों में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस मौके पर बिश्नाह पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश जमवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाल तत्काल उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया गया।
यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें