फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगों ने अपराध को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की

Fri, 14 Nov 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। अपराध में बढ़ोतरी से परेशान लोगों ने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। बाजार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान सचिन चोपड़ा का कहना है कि ये कैमरे अपराधों को रोकने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने और सरकारी या निजी गतिविधियों की निगरानी के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा और अपराध की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे सार्वजनिक स्थानों पर अपराधों को रोकने में मदद कर सकते हैं। वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों को पकड़ने में सहायक होगा।
पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने से ऐसे लोगों की जानकारी मिलेगी जो अपराध कर रहे हैं।
हाल ही में मीरां साहिब क्षेत्र में एक युवक आग लगने पर जान चली गई जबकि एक युवक का हाथ काट दिया था। अब पुलिस गांव- गांव में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए सरकार की ओर से कारगर कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें