फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बैंक के बाहर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कसबे के बाजार में बैंक के बाहर खड़ी की गई मोटरसाइकिल (जेके02 सीएल-6293) चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मोटरसाइकिल के मालिक रुपिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गंग्याल मॉडल टाउन ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय उन्होंने बैंक के बाहर मोटरसाइकिल खड़ा कर बैंक में गए।
विज्ञापन

लौटने पर देखा कि वहां मोटरसाइकिल नहीं है। उन्होंने बताया कि आसपास में पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद आरएस पुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। गौरतलब है कि बैंक के बाहर से पहले भी कई मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस, प्रशासन की तरफ इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें