फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 केवी लाइन की चपेट में आने से पशु की मौत

विज्ञापन
बिजली उपकरणों पर उगी हुई झाड़ियां
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत बीरपुर में शुक्रवार देर रात 11 केवी लाइन का तार टूटने से एक गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रेमपाल सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी अपर बीरपुर ने बताया कि वह रात को घर में सो रहे थे। अचानक एक धमाके की आवाज आई। उठकर देखा तो आग की लपटें निकल रही थीं। थोड़ी देर बाद देखा कि 11 केवी लाइन का तार टूट कर नीचे पड़ा है। उससे आग भड़क उठी थी। इसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। सवाद
विज्ञापन

100 केवीए का ट्रांसफार्मर जनता को समर्पित किया
रामगढ़। पंचायत घो ब्राह्मणा के सरपंच रामपाल शर्मा ने शनिवार को गांव कोठे में लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत ट्रांसरेल कंपनी द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर से लोगों की वर्षों मांग पूरी हो गई। इस मौके पर सीनियर इंजीनियर देवेंद्र सिंह, अमित सिंह, जेई यशपाल के अलावा पंच पुरुषोत्तम सिंह, शमशेर सिंह, सतपाल शर्मा, रजनी शर्मा, शाम सिंह, नानक सिंह, बलवान सिंह, खजूर सिंह, स्वर्ण सिंह, बचन सिंह, नरेश सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें