विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के महासचिव एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने क्षेत्र में चल रही बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रेसवार्ता की। कुंडल ने कहा कि बिजली कटौती की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बिजली का इतना बुरा हाल हमने पहले कभी नहीं देखा। लोगो को बिजली की आपूर्ति करने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है।
आए दिन लोग सड़कों पर उतरकर प्रशासन को नींद से जगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सता के नशे में डूबी सरकार लोगों को अनदेखा कर रही है। किसानों की फसलें सूखने के कगार पर है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसानों को खेती भी अब महंगी साबित हो रही है। किसानों को दी जाने वाली बिजली को इंडस्ट्री में दी जा रही है। हम प्रशासन से मांग करते है कि लोगों के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। क्षेत्र में बिजली की कटौती को कम करके आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए।