फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने की योजना से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। उपराज्यपाल की देखरेख में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की योजना से लोगों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ गया है। पैंथर्स पार्टी के राजेश पडगोत्रा ने शनिवार को यहां एक बैठक में कहा कि सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में फेल हो चुकी है। जम्मू की जनता पर कई तरह का टैक्स लगाए जा रहे हैं। यह मीटर भी उन्हीं का हिस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब बिजली का निजीकरण कर जनता पर एक और बोझ डाला जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 20 साल पहले भी सरकार ने जनता के साथ वादा किया था कि आप स्मार्ट मीटर लगाएं। आपको 24 घंटे बिजली दी जाएगी। मगर कुछ नहीं हुआ। 2002 में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब करोड़ों रुपये की बिजली की पुरानी तारें और मीटर बेकार हो जाएंगे। जनता को कोई लाभ नहीं हुआ। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को बंद किया जाए। अगर ऐसा न किया गया तो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें