आरएस पुरा। गांव ढेरे के पास कार से जा रहे बलविंदर सिंह पुत्र सरपंच ओंकार सिंह पर चार लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। साथ ही वे उसकी कार लेकर भाग गए। बलविंदर ने किसी प्रकार जान बचाकर पास ही गांव में अपनी ससुराल पहुंचा और वारदात के बारे में जानकारी दी।
जब उसकी सास मौके पर पुहची तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया और बलविंदर की कार तोड़ने के साथ वहां से कार लेकर भाग निकले। बाद में बलविंदर के परिजनों को इस के बारे में जानकारी मिली उन्होंने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। बलविंदर ने अपने बयान में गांव कंघ के चार-पांच लोगों द्वारा ससुराल जाते हुए साजिश के तहत हमला करने की जानकारी दी।
आरएस पुरा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सतर्क कर ?यिा और कार्रवाई शुरू कर दी। बलविंदर के पिता सरपंच ओंकार सिंह का कहना है कि हमला करने वाले लोग पहले भी इस प्रकार की हरकतें कर चुके हैं। शनिवार देर रात को जब उनका बेटा ससुराल जा रहा था तो इन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरपंच के बेटे पर इस प्रकार हमला किया गया तो आम लोगों का क्या होगा।