फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोगों में रोष व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है। लोगों का कहना है कि मात्र 24 घंटे में से सिर्फ 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। मीरां साहिब कृष्णा नगर के कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत रात के समय बिजली की कटौती को लेकर है।
विज्ञापन

रातभर लोगों को आराम कर पाना भी मुश्किल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रात 12 से लेकर 6 बजे तक सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति कराए जाने की व्यवस्था की जाए।
राजेश कुमार ने कहा कि मौजूदा राज्य व केंद्र सरकार लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया नहीं करा रही। कस्बे के चमन लाल ने कहा कि सरकार को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति कराए जाने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा खुद बिजली चोरी कराई जा रही है। इस ओर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। अजय कुमार का कहना है कि गत दिनों मीरां साहिब के ग्रिड स्टेशन पहुंचकर लोगों ने अधिकारियों से सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति कराए जाने की मांग की थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बिजली की स्थिति पहले जैसी बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें