फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में एक फैक्टरी के तीन कर्मचारी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी के तीन कर्मचारी वीरवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार फैक्टरी का एक कर्मचारी जम्मू का रहने वाला है। 8 दिन पहले उसको बुखार व जुकाम की शिकायत हुई। उसने टेस्ट कराया, जिसके बाद वह पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके संपर्क में आने वाले 8 कर्मचारियों का भी कोरोना का टेस्ट कराया गया, जिनमें से वीरवार को 3 पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुपवाल में कोविड-19 अस्पताल भार्गवा कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक कर्मचारी कुंजवानी का रहने वाला है। दूसरे दोनों कर्मचारी बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले हैं। बीएमओ शमीम चौधरी के अनुसार पॉजिटिव आए हुए कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी लिस्ट बनाई जा रही है। जल्द से जल्द उनके भी कोरोना के टेस्ट कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें