फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भारत माता की जय’ बोलना अनिवार्य नहीं: नेशनल कांफ्रेंस

Tue, 29 Mar 2016 05:28 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
नेकां प्रवक्ता जुनैद मट्टू - फोटो : Junaid Azim Mattu
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस ने सोमवार को कहा कि शिवसेना के ब्यान से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार को अपमानित किया जा रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी बयानबाजी होती रहेगी। साथ ही अफजल के अवशेष पर पीडीपी का क्या स्टैंड है, इसे भी स्पष्ट करने के लिए नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है।
विज्ञापन


 नेकां प्रवक्ता जुनैद मट्टू ने कहा कि बयानबाजी कर मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और एलाइंस पार्टनर को अपमानित किया जा रहा है। लेकिन, लगता है कि महबूबा को सत्ता हासिल करने के अलावा आगे कुछ नहीं दिख रहा, जो अफसोसजनक है। 

मट्टू के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस का इस मुद्दे को लेकर शुरू से पक्ष स्पष्ट रहा है कि भारत माता की जय कहना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा कही नहीं कहा गया है कि भारत माता की जय कहना जरूरी है और अगर नहीं कहोगे तो आप राष्ट्र विरोधी कहलाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजल के मामले पर पीडीपी ने भाजपा के सामने सरेंडर किया है

पीडीपी की अध्यक्षता महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
यह भी कहा कि हकीकत यह है कि पीडीपी अध्यक्षा ने अपने आपको, अपनी पार्टी को और इस रियासत को दलदल में धकेला है। यह तो अब साफ़ हो गया है कि आने वाले समय में जब तक गठबंधन रहेगा। यहां की जनता को इस तरह के अपमान झेलने पड़ेंगे। 

इतना ही नहीं, यहां की भावी मुख्यमंत्री को भी अपमान झेलना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास द्वारा पीडीपी के अफजल गुरु के अवशेष मांगने के मामले पर मट्टू ने कहा कि जिस तरह से कुमार विश्वास ने कहा है कि उन्हें विश्वनीय सूत्रों से पता लगा है कि अफजल के मामले पर पीडीपी ने भाजपा के सामने सरेंडर किया है। 

यहां पर पीडीपी को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस से ज्यादा यहां की जनता जानना चाहती है जिन्होंने पीडीपी को चुना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें