फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा: कालीबड़ी में जम्मू कश्मीर की पहली चाय पी सकते हैं राहुल गांधी

Fri, 30 Dec 2022 04:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कठुआ में कालीबड़ी के नजदीक यात्रा की पहली चाय होगी। ऐसी योजना है कि राहुल गांधी कठुआ में यहीं पर विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के तीसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर पहुंचने की उम्मीद है। लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल होने वाली इस यात्रा की प्रदेश में पहली रात कठुआ में कटेगी। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बरनोटी, चडवाल, दियालाचक इलाके में यात्रा के ठहरने की व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं। 

विज्ञापन


कठुआ में कालीबड़ी के नजदीक यात्रा की पहली चाय होगी। ऐसी योजना है कि राहुल गांधी कठुआ में यहीं पर विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात करेंगे। प्रदेशिक भारत जोड़ो यात्रा प्रबंध कमेटी के सदस्य पंकज शर्मा ने बताया कि यात्रा के जम्मू कश्मीर में 20 जनवरी के लगभग दाखिल होने की उम्मीद है। यहीं से पंजाब कांग्रेस के राज्याध्यक्ष राजा बडिंग यात्रा का झंडा जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी को सौंपेंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही यात्रा कालीबड़ी तक पहुंचेगी। यहां यात्रा के लिए चाय की व्यवस्था की गई है। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित हैं। इसके लिए कुछ दिनों में यात्रा प्रबंधन के लिए भारत जोड़ो यात्रा कमेटी के सदस्य क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। इसके बाद उनके ठहरने को लेकर चिह्नित जगह सहित अन्य कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें