फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा: ऊपरी चोटियों पर हल्की बर्फबारी, मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह

Fri, 30 Dec 2022 04:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

कटड़ा सहित भवन में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के साथ भवन की ऊपरी चोटियों सहित भैरों घाटी की चोटियों में मौसम की पहली हल्की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
Katra - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कटड़ा सहित भवन में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के साथ भवन की ऊपरी चोटियों सहित भैरों घाटी की चोटियों में मौसम की पहली हल्की बर्फबारी हुई है। हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद हेलिकॉप्टर सेवा व बैटरी कार सहित रोपवे सेवा दिन भर जारी रही। श्रद्धालु निसंकोच जयकारे लगाते हुए मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इससे देशभर से दर्शनों को आए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं दर्शनों को दिल्ली से परिवार सहित आए मोहन यादव, राकेश कुमार, मोहन लाल, पपू यादव, प्रीति, स्नेहा और सानिया ने बताया कि वे हर साल इसी महीने माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। मां की कृपा हुई तो रात को बर्फबारी हुई तो जिंदगी में पहली बार हिमपात हुआ देखेंगे लेकिन हर वर्ष आने के बाद भी उन्हें भवन में सनोफाल होते हुए नहीं मिला है। 

वहीं भवन से मिली जानकारी अनुसार हल्की बारिश व ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आई है। इससे कंबल लेने के लिए यात्रियों की कतार लगी रही। अगर रात को बारिश रहती है तो त्रिकुटा पर्वत पर भी हिमपात कोने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ऑनर्लान सहित 28 हजार 700 के करीब भक्तों ने अपना पंजीकरण करवा कर प्राकृतिक पिंड़ियों के समक्ष नमन कर हाजिरी लगाई थी। वीरवार को शाम सात बजे तक ऑनलाइन सहित 24 हजार 631 के करीब भक्त अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान का चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें