फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा: परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह ने राहुल को दिया समर्थन, बारिश रुकी तो टीशर्ट में उतरे सड़क पर

Fri, 20 Jan 2023 12:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में दूसरे दिन भी जारी है। पंजाब को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाले रावि पुल को पार कर यात्रा ने प्रदेश में प्रवेश किया। नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यात्रा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
परमवीर चक्र से सम्मानित बाना सिंह यात्रा में राहुग गांधी के साथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। कठुआ जिले में यात्रा बारिश के बीच जारी है। लोग उत्साह से इसमें जुड़ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने काली रंग की जैकेट पहनी। यात्रा सुबह आठ बजे हटली मोड से शुरू हुई। इसे बाद कालीबड़ी, पल्ली मोड़ से होते हुए बरनोटी तक पहुंची। जगह-जगह लोग यात्रा और राहुल गांधी को देखने के लिए रुके हुए हैं।  

विज्ञापन


चाय नाश्ते के बाद बारिश थमते ही राहुल एक बार फिर टी शर्ट में नजर आए। इलाके का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब है। परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पैदल चलकर लंबी वार्ता की। बरनोटी से पहले पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह को भी राहुल से मुलाकात के लिए सुरक्षा घेरे के भीतर बुलाया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा कठुआ - फोटो : संवाद
इससे पहले जगह जगह कुछ लोगों से उन्होंने मुलाकात की है। सुबह के समय शिव सेना नेता और सांसद संजय राउत भी पैदल यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले वीरवार को 15 किलोमीटर की दूरी में राहुल की ड्रेस तो नहीं बदली, लेकिन पठानकोट से जम्मू-कश्मीर पहुंचते राहुल गांधी की भाषा बदल गई। पठानकोट में उन्होंने आप व केजरीवाल को निशाने पर रखा तो जम्मू-कश्मीर की सीमा पर भाजपा व आरएसएस को।

कठुआ में भारत जोड़ाे यात्रा - फोटो : संवाद
अमूमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहने वाले राहुल ने प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं लिया। भाजपा व आरएसएस तक ही सिमटे रहे। इतना ही नहीं उन्होंने न तो अपने पुराने साथी गुलाम नबी आजाद और न ही उनकी पार्टी का नाम लिया।
 

भारत जोड़ो यात्रा कठुआ - फोटो : संवाद

राहुल गर्मजोशी से हुए स्वागत से गदगद नजर आए

उन्होंने प्रदेश के लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए पूर्वजों के जम्मू-कश्मीर का ही होने का कार्ड चलते हुए यह बताने की कोशिश की कि उनकी आज घर वापसी हो रही है। उन्हें यहां के लोगों के दुख दर्द का पता है। उन्होंने अपने भाषण में बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा उठाकर आम लोगों को साथ लाने की कोशिश की।

कठुआ में बारिश के दौरान राहुल गांधी जैकेट पहने हुए - फोटो : संवाद
किसान, मजदूरों व छोटे व्यापारियों का दूसरा हिंदुस्तान बनाने की बात कहकर इन वर्गों से भी सहानुभूति बटोरने व उनका साथ पाने का प्रयास किया। राहुल ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा जोर शोर से उठाकर यह बताने का प्रयास किया कि अब नौकरियों पर सामान्य लोगों का नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा का हक है।

Rahul Gandhi in Jammu Kashmir - फोटो : संवाद
आम परिवारों के बच्चों के लिए मजदूरी ही एकमात्र रास्ता बच गया है। राहुल का पूरा प्रयास रहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अपने मकसद को कामयाब बनाया जाए। खासकर जम्मू-कश्मीर में नफरत व हिंसा के माहौल का जिक्र कर उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि हिंदू-मुस्लिम सब एक हैं। उन्हें धर्मनिरपेक्षता की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए और विभाजन की बात करने वालों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir - फोटो : संवाद

कई दलों का साथ मिलने का सपना बिखरा

राहुल के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश पर कई दलों का साथ मिलने का सपना भी बिखर गया। न तो पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पहुंचीं और न ही शिवसेना नेता संजय राउत। जबकि राउत वीरवार को जम्मू में ही थे। डोगरा स्वाभिमान पार्टी के चौधरी लाल सिंह को भी विरोध देखते हुए न्योता नहीं दिया गया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि समान विचारधारा वाले दलों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें