फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: लखनपुर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा- महसूस हो रहा है जैसे अपने घर लौट रहा हूं

Fri, 20 Jan 2023 12:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

राहुल गांधी ने कहा कि मैं जानता हूं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कितना दुख सहा है। समझता हूं, सब को चोट लगी है। दुख सहा है, देखा है। मैं सिर झुकाकर, आपकी जमीन पर आया हूं।
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Jammu Kashmir - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मेरा परिवार जम्मू-कश्मीर में रहता था। जैसे मैं जम्मू-कश्मीर में आया हूं वैसे ही मेरा परिवार यहां से उत्तर प्रदेश गया होगा। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं अपने घर वापस जा रहा हूं। जिस धरती से मेरा परिवार आया, उस धरती की ओर मैं वापस पैदल जा रहा हूं। जब व्यक्ति जड़ की ओर जाता है उसे सीखने को बहुत कुछ मिलता है। अपने बारे, अपने लोगों और देश के बारे में जानने के लिए आया हूं। अगले नौ दिन आपसे सीखने आया हूं।'-यह बातें लखनपुर में भारत जोड़ो यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहीं।

विज्ञापन


'नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई बड़े मुद्दे'

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कितना दुख सहा है। समझता हूं, सब को चोट लगी है। दुख सहा है, देखा है। मैं सिर झुकाकर, आपकी जमीन पर आया हूं। उन्होंने कहा कि हिंदोस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई बड़े मुद्दे हैं। कहा कि दो हिंदोस्तान बनाए जा रहे हैं। एक अरबपतियों और दूसरा छोटे व्यापारियों, किसानों, मजदूरों का हिंदोस्तान है। यहां ध्यान भटका कर भाजपा और आरएसएस लोगों की जेबें काटने में लगी है। अरबपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

bharat jodo yatra jammu kashmir - फोटो : संवाद
जीएसटी से छोटे व्यापारियों को पहुंचाया नुकसान

कांग्रेस नेता ने कहा, 'किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाए गए। जीएसटी जैसे कानूनों से छोटे व्यापारियों को खत्म किया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान छोटे व्यापारी ने बताया कि 25 किलो से कम चीनी मैदा दाल बेचें तो जीएसटी लग जाती है। 25 किलो से ज्यादा बेचने पर जीएसटी नहीं लगती। राहुल ने भाजपा की नीतियों को घेरते हुए कहा कि अरबपति हो तो नो जीएसटी, छोटा व्यापारी बेचे तो दो जीएसटी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें