बिजली कटौती से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आगामी 29 फरवरी तक फिर बड़े कट झेलने होंगे। 5-6 घंटों की लगातार कटौती से जिला उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़ और जम्मू के कई हिस्से प्रभावित होंगे। इसमें सेना और एयरफोर्स भी प्रभावित होगी।
बिजली विभाग के शेड्यूल के मुताबिक 132 केवी डीएचपी, ग्रिड स्टेशन उधमपुर के मैन बस बार में ड्रापर को बदलने और अन्य सुधार कार्यों के चलते आगामी 24 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला डोडा, किश्तवाड़ में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
इसी तरह 20 एमवीए-50 एमवीए ट्रांसफार्मर, ग्रिड स्टेशन उधमपुर में टेस्टिंग के चलते 33 केवी यार्ड, 220/132/33 केवी ग्रिड स्टेशन उधमपुर से शटडाउन के कारण आगामी 24 फरवरी को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक उधमपुर, रामनगर, चिनैनी, आर्मी, एयरफोर्स में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
11 केवी फीडर एससी-1, 33/11 केवीए आर/एसटीएन सैनिक कालोनी में आर-एपीडीआरपी कार्य के चलते आगामी 24, 26, 28 फरवरी और 2 मार्च को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
11 केवी फीडर एसए-3, 33/11 केवीए आर/एसटीएन सतवारी में विकास कार्यों के चलते आगामी 25 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक गांधीनगर, हाजीपुर, शास्त्रीनगर, सतवारी कैंट, अशोक नगर और साथ लगते इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
11 केवी फीडर आरसी-3 रेलवे कांप्लेक्स में विकास कार्यों के चलते आगामी 25 से 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक गोल मार्केट, ब्लाक गांधीनगर, रामपुरा और साथ लगते इलाकों में बिजली ठप रहेगी।
11 केवी फीडर सीएच-3, सीएच-6 और सीएच-7 छन्नी हिम्मत में विकास कार्यों के चलते आगामी 25 से 29 फरवरी को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक छन्नी हिम्मत, भल्ला कालोनी, साई बिहार, मट्टू कालोनी, जंबाल मोहल्ला और साथ लगते इलाकों में बिजली ठप रहेगी।
11 केवी फीडर आरसी-1, रेलवे कांप्लेक्स में विकास कार्यों से आगामी 26 फरवरी को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक ग्रीन बेल्ट क्षेत्र, त्रिवेणी अस्पताल, सीसी ब्लाक गांधीनगर और साथ लगते इलाकों में बिजली ठप रहेगी।