फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की मांग: जम्मू संभाग के स्कूलों में बढ़ाए जाएं शिक्षकों के पद

Sun, 01 Aug 2021 11:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक रवि शंकर शर्मा जम्मू ने बताया कि अध्यापकों के पद आरईटी शिक्षकों से भरे गए हैं। प्राध्यापकों के पदों के लिए अध्यापकों को पदोन्नित किया गया है। सभी स्कूलों में पद पहले से भरे गए हैं। विभाग के पास भर्ती के लिए पद नहीं हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में शिक्षकों के पद बढ़ाने की युवा मांग कर रहे हैं। संभाग में 12310 स्कूल हैं। इसमें जम्मू जिले के स्कूलों में 216 पद, राजोरी के  512, रामबन के 472, रियासी के 568 और अन्य जिलों के स्कूलों में भी पदों को पदोन्नति से भरा गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मन्हास ने मांग की कि सरकार को पूरा आंकड़ा एकत्रित करके कुछ पद शिक्षकों की पदोन्नति से भरने चाहिए और कुछ के लिए आवेदन प्रक्रिया होनी चाहिए, ताकि पढ़े-लिखे युवाओं को भी शिक्षा विभाग में सेवाएं देने का मौका मिल सके। 

विज्ञापन


एक युवक ने कहा कि पीएचडी, पीजी या बीएड करने वाले युवाओं को भी स्कूलों में पढ़ाने का मौका दिया जाए। एबीवीपी के सह मंत्री रमणीक शर्मा ने बताया कि युवा पढ़ाई पर काफी पैसा खर्च कर रहे हैं। अगर सरकार उन्हें आवेदन करने का मौका नहीं देगी तो मेहनत करने का क्या फायदा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान    
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें