फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: आईएसजेके के मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच मददगार गिरफ्तार, सेना के शिविर पर हमले के लिए कर रहे थे रेकी

Sat, 22 Aug 2020 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आईएसजेके के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर संभाग के बांदीपोरा में पुलिस ने आईएसजेके के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। आतंकियों के पांच मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें से चार बांदीपोरा के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं, जबकि एक अन्य श्रीनगर का रहने वाला है।

विज्ञापन


इनके पास से आईएसजेके के झंडे, गोलाबारूद व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए आतंकियों के मददगारों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आतंकियों के ये सभी मददगार आतंकवादी संगठन आईएसजेके से जुड़े हैं।

वहीं पूछताछ के दौरान एक अहम खुलासा भी हुआ है। आतंकियों के इन मददगारों ने कबूल किया है कि वह भविष्य में हमला करने के लिए सेना के शिविर की रेकी कर रहे थे। इतना ही नहीं स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित भी कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- लॉकडाउन से पहले यहां देश-दुनिया से आते थे लोग, ये स्थान तो खचाखच भरा रहता था, देखें आज की तस्वीरें
विज्ञापन


इसके साथ ही वह अरगाम इलाके में रहकर आईएसजेके के झंडे भी बना रहे थे, जिन्हें श्रीनगर में अपने सहयोगियों को आपूर्ति कर रहे थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग ने दी बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें