फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ लश्कर के आतंकी को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद

Tue, 22 Feb 2022 09:06 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आतंकी की पहचान दानिश अहमद शाह उर्फ हारिस पुत्र सनाउल्लाह शाह, अलोसा बांदीपोरा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अलोसा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। आतंकी के कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


आतंकी के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद बांदीपोरा पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के संयुक्त दलों ने नाका लगाये। इसके बाद एक संदिग्ध को नाके के पास जाते देखा गया। चेतावनी के बाद भी आतंकी पास के बागों में भागने की कोशिश की। संयुक्त दल ने उनका पीछा किया और दबोच लिया। 

आतंकी की पहचान दानिश अहमद शाह उर्फ हारिस पुत्र सनाउल्लाह शाह, अलोसा बांदीपोरा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें