कर्नाटक के शिवमोगा में कार्यकर्ता की हत्या को लेकर जम्मू में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भारी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मंगलवार को शहर में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने हत्या पर आक्रोश जताया। कहा कि अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
रविवार को हुई थी हत्या
बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या रविवार रात नौ बजे कर्नाटक के शिवमोगा में कर दी गई थी। हमलावरों ने धारदार हथियार(चाकू) से वार कर हर्षा को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते पुलिस और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है।