फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ALERT: अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के अधिकांश इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और ओले गिरेंगे। लद्दाख संभाग के भी कुछ इलाके प्रभावित रहेंगे, लेकिन 21 अप्रैल से मौसम फिर साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को जम्मू का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात जारी है। जम्मू में दिनभर हलके बादलों के बीच धूप खिली रही। यहां रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कश्मीर अभी भी कुछ ठंडा

गर्मी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। बिजली कटौती में भी बढ़ोतरी हुई है। श्री अमरनाथ के बेस कैंप पहलगाम में अभी ठंडक कायम है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विश्व विख्यात स्कीइंग रिजार्ट गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल न्यूनतम 3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अभी रात में सबसे सर्द चल रहा है।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पारा चढ़ने से ट्रैक पर यात्रियों को तेज धूप में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अगले चौबीस घंटों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की सूरत में राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा दोबारा गिर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें