मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के अधिकांश इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और ओले गिरेंगे। लद्दाख संभाग के भी कुछ इलाके प्रभावित रहेंगे, लेकिन 21 अप्रैल से मौसम फिर साफ हो जाएगा।
इस बीच रविवार को जम्मू का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात जारी है। जम्मू में दिनभर हलके बादलों के बीच धूप खिली रही। यहां रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।