फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल घाटी में घूम रहे आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी रियासत के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद आज बिना किसी सुरक्षा के घाटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में घूमकर राहत अभियान का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा में नेता विपक्ष होने के कारण कैबिनेट मंत्री की तरह उन्हें भी सुरक्षा मिली हुई है लेकिन कश्मीर में वह एक काली स्कारपियो में चंद लोगों के साथ पीड़ितों से मिल रहे हैं।

इस दौरान आजाद ने श्रीनगर में यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रभावित इलाकों में डटकर राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाना ही मकसद

तीन दिनों तक कश्मीर के इलाकों का दौरा करने के बाद आजाद नई दिल्ली लौटे थे और फिर सोमवार को घाटी लौट आए।

आजाद का कहना है कि घाटी के बाढ़ पीड़ित लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाना ही उनका एकमात्र मकसद है, ताकि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य हो सके।

उनका कहना है कि पानी घटने के साथ डाक्टरों की मांग बढ़ रही है। कोशिश की जा रही है कि अन्य राज्यों से डाक्टरों की टीमें बुलाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवा सकें।

बिजली बहाल करने में लगेंगे 10-15 दिन

उधर, सरकार का कहना है कि बाढ़ पीड़ित इलाकों में बिजली बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं लेकिन जिन इलाकों से पानी बाहर नहीं निकल सका है, वहां बिजली बहाल करने में 10-15 दिन लगेंगे। महामारी की आशंका से मेडिकल कैंपों की बाढ़ आ गई है।

हर इलाके में कैंप लगे हुए हैं। बाहर से डाक्टरों की टीमें पहुंच रही हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर वायुसेना के कारगो का जमघट लगा हुआ है। श्रीनगर नगर निगम कर्मचारी भी सक्रिय हो गए हैं और शहर में सफाई अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

उमर ने मोदी को कहा थैंक्यू

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में बाढ़ प्रभावित राज्य की मदद करने और बचाव और राहत कार्य में पूरा सहयोग देने के लिए मोदी सरकार का राज्य सरकार की तरफ से धन्यवाद किया।

उन्होंने सेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, सिविल सोसायटी संगठन, एनजीओ आदि के प्रयासों की भी सराहना की। कैबिनेट ने इस अवसर पर बाढ़ प्रभावितों को राहत मंजूरी के लिए एसडीआरएफ नियमों में रियायत देने को मंजूरी देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें