फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उद्यमी के रूप में अपना कॅरियर आगे बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सरकारी डिग्री कॉलेज में जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) की ओर से बुधवार को रोजगार के अवसरों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी मुख्य अतिथि डॉ. शोभा गुप्ता रहीं।
विज्ञापन

महाप्रबंधक डीआईसी संसार चंद ने छात्रों को उद्यमी के रूप में स्नातक होने के बाद अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने के लिए डीआईसी की विभिन्न योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने आगे अपनी इकाई स्थापित करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डीजी सेट पर सब्सिडी, निरंतर बिजली आपूर्ति, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए प्रयोगशालाओं की स्थापना और प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की स्थापना के लिए जागरूक किया।
युवा कार्यात्मक प्रबंधक संदीप कुमार ने औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पीएमईजीपी के तहत 25 लाख का ऋण आसानी से उपलब्ध है। इकाई की स्थापना के लिए रियायती दर पर सिडको में भूमि की उपलब्ध है। स्वागत भाषण प्रो. शिवाली रतन ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें