बाड़ी ब्राह्मण। बाड़ी ब्राह्मणा के क्लार्क इन होटल में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 16 लोगों का दल गुजरात से वैष्णो देवी यात्रा के लिए निकला था। मंगलवार रात को वह बाड़ी ब्राह्मणा होटल में रुके। जैसे ही वह यात्रा खत्म कर जम्मू पहुंचे। वहां उनका कोरोना का टेस्ट किया गया। उसके बाद वह बड़ी ब्राह्मणा आ गए।
मंगलवार देर रात को सीएमओ जम्मू ने बाड़ी ब्राह्मणा प्रशासन को सूचना दी और एसडीएम विजयपुर ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को होटल क्लार्क इन में ठहरे 8 कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने होटल को क्वारंटीन कर दिया। होटल में स्टाफ के 21 सदस्य हैं। उसके अलावा 33 लोग होटल में ठहरे हैं। इनमें से आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव आए लोगों को होटल में ही अलग-अलग कमरे में आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाफ के सदस्य और बाकी लोगों के भी कोरोना के टेस्ट बुधवार को कर लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
-----
होटल के स्टाफ और बाकी लोगों का रैपिड कोरोना का टेस्ट कर लिया गया है, जिसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। उन सभी के आरटी पीसीआर टेस्ट भी कराए गए हैं। इनकी रिपोर्ट 2 दिन बाद आएगी। तब तक सभी लोग होटल में ही क्वारंटीन रहेंगे।
-शमीम चौधरी, बीएमओ