डिग्री कालेज खौड़ में एनसीसी कैडेटों को किया गया जागरूक।
ज्यौड़ियां। डिग्री कालेज खौड़ के आईक्यूएसी के सहयोग से एनसीसी यूनिट की तरफ से सेना में करियर के अवसर पर जागरूकता शिविर लगाया गया। इसका आयोजन मेजर करण सिंह और सेना के कर्नल रैंक के अधिकारी की देखरेख में किया गया।
मेजर करण सिंह ने छात्रों को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया। उन्हें एनसीसी प्रमाणपत्र के लाभों से अवगत कराया। अन्य संसाधन व्यक्ति, सेना के कर्नल ने विभिन्न प्रवेश योजनाओं को विस्तृत किया। इससे पूर्व प्रो. तरसेम लाल, संयोजक आईक्यूएसी ने संसाधन व्यक्तियों का स्वागत किया। औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी प्रो. अरुण शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्त्रस्म प्रो. रमा बडियाल, प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।