फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर को पर्यटन के शिखर पर लाने के लिए 23 को मनाया जाएगा अखनूर दिवस

विज्ञापन
बैैैठक मे .उपस्थित आघिकारी
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के गेस्टहाउस में सोमवार को डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ की अध्यक्षता बैठक हुई। बैठक में अखनूर दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। कस्बे को पर्यटन के शिखर पर लाने के लिए 23 अक्तूबर को अखनूर दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की तरफ से आइकोनिक सप्ताह चलाया जा रहा है। इसमें पूरे अखनूर को सजाया जाएगा। अखनूर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नटरंग आदि की तरफ से नुक्कड़ नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल ने भी सुझाव दिए, जिनमें जियो पोता घाट, पांडव गुफा, कुफि देव स्थान, सुमाह देवता, अंबारां बुद्ध देव स्थान, काई देवता रगानी, नड देव स्थान, बाबा सुंदर सिंह तपोस्थान, बल्ले बाड़ पीर बाबा जियारत स्थान आदि को पर्यटन के नक्शे पर लाने पर विचार विमर्श किया गया।
सदस्य शारदा भाऊ ने कहा की अखनूर में पर्यटन की संभावना हैं। अखनूर दिवस पर कस्बे को सजाया जाएगा और पर्यटन के मानचित्र पर लाने की हर संभव कोशिश होगी।
बैठक में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह समेत अन्य विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिम्मेदारीयां सौंपी गईं। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष किरण पवार, थाना प्रभारी हिलाल अजहर, एईई शंकरा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें