संयुक्त राष्ट्र द्वारा कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करने से मना करने के बाद भी पाक कश्मीर मुद्दे को लगातार अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में उठा रहा है। कश्मीर मुद्दे पर अब पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पी.पी.पी.) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो के पिता और पार्टी के को-चेयरमैन व पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के तरफ से आया है।
एक पाकिस्तानी समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि कश्मीर पाकिस्तान के 'गले की नस' है और उनकी पार्टी इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएगी। जरदारी ने लाहौर में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'कश्मीर पी.पी.पी. की बुनियाद है। घाटी की कोई भी घटना पार्टी और कार्यकर्ताओं प्रभावित करती है।'
आपको बताते चलें कि पिछले महीने ही पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कश्मीर पर भड़काऊ बयान दिया था। बिलावल ने तब कहा था कि उनकी पार्टी पूरा का पूरा कश्मीर भारत से वापस लेकर रहेगी।