फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते एएसआई को दबोचा

Wed, 01 Apr 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विजलेंस की टीम ने आरएस पुरा थाने में नियुक्त सहायक सब इंस्पेक्टर को एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। सहायक सब इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह आरएस पुरा पुलिस थाने में तैनात हैं। कुलवीर को रुपये देने वाले सर्वजीत सिंह निवासी मेहलूवाल का कहना है कि पुलिस द्वारा किसी मामले में उसे हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन


उसके अनुसार थाने में रातभर उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उससे दस हजार रुपये की मांग की गई। रुपये लाने केे लिए उसे घर भेजा गया। इस बीच उसने विजिलेंस विभाग के कार्यालय में पहुंच कर जानकारी दी। विजिलेंस की टीम ने सर्वजीत को पांच हजार रुपये की राशि मुहैया करवा कर पुलिस अधिकारी को देने की योजना बनाई।

सर्वजीत सिंह ने पुलिस थाने के पास चाय दुकान पर पुलिस अधिकारी को पांच हजार रुपये दिए। इस पर मौके पर मौजूद विजलेंस की टीम ने पुलिस अधिकारी कुलवीर सिंह को हिरासत में लिया। विजिलेंस टीम के एसडीपीओ विरेंद्र कुमार भट्ट के नेतृत्व में टीम ने रिश्वत लेने वाले पुलिस अधिकारी को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें