कटड़ा । धर्मनगरी में जिला रियासी के मोटर व्हीकल विभाग ने यातायात आयुक्त विशेष पाल महाजन के निर्देशों पर एआरटीओ रियासी नीरज शर्मा के नेतृत्व में कटडा- रियासी मार्ग पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया।
अभियान के दौरान करीब 105 वाहनों की जांच की गई इनमें यातायात नियमों के उल्लंघनों को लेकर 15 वाहन चालकों को ई-चालान किए गए । इनमें बिना परमिट, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट, ओवरलोडिंग, अधिक किराया की वसूली आदि को लेकर ई-चालान के रूप में मोटर व्हीकल विभाग ने 54000 जुर्माना किया। वहीं पांच तिपहिया वाहनों को बिना जरूरी कागजात के सीज कर दिया गया। एआरटीओ रियासी नीरज शर्मा ने कहा कि धर्मनगरी कटडा में यातायात पूरी तरह से सुचारु रहे ओर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। संवाद