कक्ष से पंजीकरण करवाकर भवन की ओर जाते श्रद्धालु । संवाद
- फोटो : katra
होली पर बढ़ी भीड़, बारिश के कारण हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
कटड़ा। धर्मनगरी में होली पर्व के अवसर पर छुट्टियों के कारण मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।
शुक्रवार और शनिवार को दो दिन में 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि, शनिवार को हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
शनिवार को शाम छह बजे तक लगभग 30,300 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाकर मां के दरबार की ओर प्रस्थान किया, जबकि पंजीकरण कक्ष के बंद होने में अभी चार घंटे शेष थे। पंजीकरण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 43,000 भक्तों ने पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष माथा टेका। संवाद