फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Article 370: पीडीपी-नेकां का आरोप- उमर और महबूबा को नजरबंद किया, LG बोले- सभी आरोप निराधार

Mon, 11 Dec 2023 11:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

पीडीपी और नेकां नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके नेता महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है। हालांकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेताओं ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए आरोप लगाया है कि उनके नेता महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नजरबंद किया गया है। हालांकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि राजनीतिक कारणों से पूरे जम्मू कश्मीर में किसी को भी हाउस अरेस्ट नहीं किया गया है और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। नजरबंद को लेकर कुछ भ्रामक अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि श्रीनगर में किसी को नजरबंद नहीं किया गया है। अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने संबंधी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर पूरी घाटी में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जम्मू में भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। खासकर सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। इस बीच पूरी घाटी में सुरक्षा बलों के काफिले की रवानगी पर रोक लगा दी गई है। साथ ही वीआईपी की सुरक्षा में लगे काफिले पर भी रोक लगा दी गई है। घाटी में कुछ शरारती तत्वों को उठाया गया है, ताकि किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
 
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर उपराज्यपाल के वीडियो संदेश को रिपोस्ट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उमर ने लिखा,  'ये जंजीरें जो मेरे गेट पर लगाई गई हैं, जो मैंने नहीं लगाई हैं तो आप (उपराज्यपाल) अपने पुलिस बल द्वारा किए गए काम से इनकार क्यों कर रहे हैं। यह भी संभव है कि आपको पता ही न हो कि आपकी पुलिस क्या कर रही है? क्या आप इमानदार नहीं हैं या आपकी पुलिस आपसे स्वतंत्र होकर काम कर रही है?
 


 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें