फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोरों से 6.32 लाख रुपये का सामान बरामद

विज्ञापन
सांबा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चोर पकड़े
विज्ञापन
सांबा। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन की निगरानी में चोरी की वारदात को सुलझाने का दावा किया गया है। तीन चोरों की गिरफ्तारी के साथ सांबा थाने में दर्ज चोरी के मामले का 6.32 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार 26 मई को पुष्वाली मंडी, बाडियां और मनानू स्थित बीएसएनएल टावरों से बीटीएस, डीआरयू कार्ड की चोरी के संबंध में सब डिवीजनल इंजीनियर टेलीकॉम बीएसएनएल द्वारा सांबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
इस मामले में जांच के दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक जसरोटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम डिप्टी एसपी मुख्यालय मोहम्मद उस्मान की देखरेख में कई संदिग्धों को पकड़ा गया। अंत में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी में सफल रहे, जिन्होंने उक्त अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की पहचान संजय कुमार निवासी ललियाना, तहसील बिश्नाह, सुनील दत्त निवासी रत्नाल, तहसील बिश्नाह और संदीप कुमार निवासी चंबियन ब्राह्मणा, तहसील बिश्नाह के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर 6.32 लाख रुपये मूल्य के 08 बीटीएस, डीआरयू कार्ड बरामद कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें