बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोर व बरामद खंभे।
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने चार मार्च को एक फैक्ट्री से लोहे के खंभे चोरी करने के मामले में एक चारे को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर खंभे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
सैनिक कॉलोनी निवासी गगनदीप सिंह पुत्र गुरशरण सिंह ने पुलिस को बताया कि कोठी मोड़ में उनकी एक यूनिट है। चार मार्च को यूनिट से लोहे के 12 खंभे चोरी हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। फैक्ट्री में चोरी के मामले को लेकर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसका थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने नेतृत्व किया। इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की। इनमें से एक संदिग्ध ने चोरी की बात कबूल ली और चोरी किया हुआ सामान भी पुलिस को बताया। पुलिस ने बलोल नाला के नजदीक एक फैक्ट्री के पास से 12 खंभे बरामद कर लिए। चोर की पहचान प्रदीप सिंह निवासी तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस अब इस मामले में आगे जांच करने में जुटी है।