फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि 13 फरवरी को सांबा थाने में राजेश सेठी पुत्र दुर्गा दास निवासी वार्ड नंबर-7 ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, पेन ड्राइव आदि चोरी कर लिया गया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान एसएचओ इंस्पेक्टर दीपक जसरोटिया के नेतृत्व में आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए और एक संदिग्ध कुणाल तेजी निवासी वार्ड नंबर-7 बनतालाब सांबा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उसने उक्त चोरी में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। उसके खुलासे पर पुलिस ने बैग और चार्जर के साथ एक लैपटॉप, दो पेन ड्राइव, एक मोबाइल, क्रेडिट कार्ड बरामद किया। चोरी के अन्य मामलों में आरोपियों की संलिप्ता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें